मथुरा जिले के छाता में बाबा चंद्रशेखर उर्फ 'फरसा वाले बाबा' की मौत के बाद आज सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर पुलिस पर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पथराव में पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हालात पर काबू पाने के लिए सेना की टुकड़ी ने मोर्चा संभाला है। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। गोरक्षा में फरसा लेकर बाबा चंद्रशेखर ने 'फरसा वाले बाबा' के रूप में अपनी पहचान बनाई। गांव-गांव गो-सेवकों की टीम गठित की उनकी युवाओं की टीम है, जो गोसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती है।  बड़ी संख्या में उनके भक्त थे। बीती रात थाना कोसीकलां के कोटवन चौकी क्षेत्र के नवीपुर गांव  में बाबा चंद्रशेखर की गो-तस्करों ने हत्या कर दी। उनकी हत्या की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हिंदूवादी संगठनों और गो-सेवकों में इस घटना को लेकर भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और गो-तस्करों की तलाश में जुट गई है।