सैलाना (रतलाम) से विधायक कमलेश्वर डोडियार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित प्रमुख नेताओं को पत्र लिखकर समर्थन मांगा है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही आदिवासी क्षेत्रों में जाकर वोट मांगते हैं और उनके हितों की बात करते हैं, ऐसे में अब आदिवासी समाज की आवाज को राज्यसभा तक पहुंचाने के लिए BAP के उम्मीदवार का समर्थन करना चाहिए।डोडियार ने अपने पत्र में लिखा है कि भारत आदिवासी पार्टी राज्यसभा में प्रतिनिधित्व चाहती है।उन्होंने सभी दलों से अपील की है कि वे अपने विधायकों को BAP उम्मीदवार के समर्थन के निर्देश दें।