नई दिल्ली। बजट सत्र के बाद देश की राजनीति में बड़ा उलट फिर होने की संभावना व्यक्त की जा रही है l  एक तरफ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपनी कार्यकारिणी बनाने की तैयारी में जुटे हैं वहीं दूसरी तरफ मोदी कैबिनेट का विस्तार भी तय हैं और विस्तार में कुछ नए चेहरों को जगह मिलेगी और कुछ लोगों को सरकार से संगठन में भेजा जाएगा l मध्य प्रदेश से भी दो सांसदों को मंत्री बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही है l मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे वीडी शर्मा को मोदी कैबिनेट में जगह मिलना लगभग तय माना जा रहा है वहीं मध्यप्रदेश भाजपा की पूर्व महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार का नाम भी मोदी कैबिनेट के लिए लगभग फाइनल माना जा रहा है l मध्यप्रदेश से अभी केंद्र में ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान, सावित्री ठाकुर ,डॉ वीरेंद्र कुमार और दुर्गादास उईके मंत्री हैंं l