भोपाल l कुटुम्ब प्रभात फेरी द्वारा आज तेज बारिश में कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया l
रामधुन और  साथ पंच परिवर्तन' पर भोपाल राजधानी में सामाजिक सरोकारों से लोगों को जागरुक करने के अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं। शहर के आशोका गार्डन क्षेत्र से प्रारंभ होकर 4 वार्डों में विगत 8 माह से कुटुंब प्रभात फेरी निकाली जा रही है। इस प्रभातफेरी में धार्मिक गतिविधियों के साथ सामाजिक सरोकारों पर काम किया जा रहा है। यह प्रभातफेरी कोई सामाजिक मुद्दा चुनती है, और उसका स्लोगन बनाकर उसे राम नाम धुन में पिरोकर उसका प्रचार-प्रसार करती है। इस यात्रा की विशेष बात यह है कि इसमें 70 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी रहती है। सैकड़ों लोगों के द्वारा निकाली जा रही इस प्रभातफेरी से समाज के बीच जनजागरण हो रहा है। प्रभातफेरी की शुरुआत शंखनाद के साथ होती है, इसके बाद धर्मध्वजा लेकर लोग चलते हैं। यह कुटुंब प्रभातफेरी 28 दिसंबर 2023 से प्रतिदिन निकाली जा रही है। इसका का उद्देश्य सनातन की अलख जगाना और सामाजिक मुद्दों के प्रति लोगों को जागरुक बनाना है। रविवार को इस प्रभातफेरी को सफलतम 8 माह होने के उपलक्ष्य में CP सक्सेना के निवास पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभातफेरी सुबह 6 बजे निकाली, जिसमें सैकड़ों लोगों 'रामधुन और हनुमान चालीस का पाठ ढोलक, मंजीरा के साथ प्रभातफेरी में पंच परिवर्तन को लेकर लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। इसमें पर्यावरण, कुटुम्ब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, नागरिक शिष्टाचार व कर्तव्य और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर बल दिया जा रहा है। साथ ही महिला सुरक्षा, जागरुकता, स्वच्छता का भी संदेश इस प्रभातफेरी से दिया जा रहा है।*
 *कुटुंब प्रभातफेरी का उद्देश्य समाज में टूट रहे परिवारों को जोडऩा है। वर्तमान परिदृश्य में संयुक्त परिवार टूटते जा रहे हैं, और एकल परिवार बहुत तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इन एकल परिवारों में बुजुर्गों का मार्गदर्शन या सलाह नहीं मिलने से कई तरह की विसंगतियां के ये शिकार हो जाते हैं। कोई मध्यस्थता कराने वाला नहीं होने के अभाव में लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं।जिससे कुछ लोग गलत कदम उठा लेते हैं।इन सभी बातों को ध्यान में रखकर एक ऐसा आयोजन किया जा रहा हैं,टीम कुटुम प्रभात फेरी..