मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी शुभकामनाएं
दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी से सौजन्य भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई तथा मंत्री श्री पटेल ने श्री नितिन नबीन के सफल कार्यकाल की कामना की।



