अपहरण / लापता : तीन वर्षीय रीतेश का अब तक कोई सुराग नहीं मिला
ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव से एक तीन साल के बालक रीतेश का कथित अपहरण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग रीतेश पाल की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। कल दोपहर से लापता हुए बालक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है l काली माता मंदिर के पास रहने वाली सपना पाल का बेटा शनिवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। लगभग 12:30 बजे जब सपना घर के बाहर आईं, तो उनका बेटा वहां नहीं मिला। आसपास तलाशने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। शाम तक मोहनपुर के ग्रामीणों ने बालक की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। देर शाम परिजनों ने मुरार थाने पहुंचकर पुलिस को बालक के लापता होने की सूचना दी। पुलिस लगातार रीतेश की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है ,अपहरण की भी आशंका जताई जा रही है l



