MP - मंत्री बोले कई बार हो जाता है यार,… कभी-कभी गुस्सा आ जाता है
भोपाल । नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा औकात’ वाली टिप्पणी को लेकर घमासान तेज हो गया है। पूरे घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री द्वारा माफी मांगने के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री का बयान भी सामने आया। विजयवर्गीय ने मीडिया से कहा, “कई बार हो जाता है यार… बहुत सामान्य सी बात है… कभी-कभी गुस्सा आ जाता है। मुख्यमंत्री कप्तान हैं। मुख्यमंत्री ने यदि माफी मांग ली तो क्या हो गया?” उनके इस बयान के बाद राजनैतिक गलियारों में बहस और तेज हो गई है। विपक्ष अब इसे भाषा और मर्यादा का सवाल बता रहा है, जबकि सत्ता पक्ष इसे सामान्य राजनीतिक तकरार करार दे रहा है। फिलहाल ‘औकात’ टिप्पणी को लेकर दोनों पक्ष अपने-अपने रुख पर कायम नजर आ रहे हैं।



