Railway में नौकरियां ही नौकरियां : हजारों रिक्त पदों पर होगी भर्ती
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए साल 2025 की सबसे बड़ी खुशखबरी आ गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के 22,000 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बता दें कि, आवेदन 21 जनवरी 2026 से शुरु होंगे। जल्द ही डिटेल नोटिफिकेशन जारी होगा।आवेदन करने से पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर विजिट करें। ग्रुप डी की इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV के हैं। इस पोस्ट के लिए 11,000 पद अप्रूव किए गए हैं। इसके बाद प्वाइंट्समैन, असिस्टेंट की रिक्तियां हैं। इस भर्ती के लिए आखिरी तारीख 20 फरवरी 2026 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।



