पूर्व शिक्षा मंत्री के घर लाखों की चोरी से हड़कंप
भोपाल। विद्यानगर में रहने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल बकतरा के मूल निवासी है, 2 सितंबर को उनकी माता जी का निधन हो गया था ,14 सितंबर को उनकी रसोई थी l इस दौरान उनका पूरा परिवार और वे स्वयं बकतरा में रहे l इसी बीच सूने घर में चोरों ने धावा बोला और सोना, चांदी नगदी और उनकी दो लाइसेंसी रिवाल्वर भी चुरा कर ले गए l जब वे भोपाल आए और उन्होंने घर का ताला टूटा हुआ देखा तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की और मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम भी गई l पुलिस का अनुमान है कि किसी जान ने पहचान वाले व्यक्ति का चोरी में हाथ हो सकता है l


