बिहार में एक बार फिर बड़े राजनैतिक बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। चर्चा है कि सीएम नीतिश कुमार को राज्यसभा भेजा जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो राज्य की सत्ता में बड़ा उलटफेर संभव है और राजनीतिक गणित पूरी तरह बदल सकते हैं। चर्चा है कि यदि नीतिश कुमार  राज्यसभा सदस्य बनते हैं, तो बिहार में मुख्यमंत्री पद खाली हो जाएगा। ऐसी स्थिति में मौजूदा विधानसभा गणित को देखते हुए बीजेपी का दावा स्वाभाविक माना जा रहा है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में इस तरह की चर्चा क्यों चल रही है इसका जवाब कहीं से भी नहीं मिल पा रहा है लेकिन ऐसी चर्चाएं गठबंधन की राजनीति में पहली बार सुनी जा रही है l सीएम नीतिश कुमार के बेटे डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं l