मंत्री राकेश शुक्ला ने घर की छत पर लगाया तिरंगा

भोपाल । हर घर तिरंगा अभियान पूरे देश में जोर शोर पर है। ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला कहा पीछे रहने वाले थे। मंगलवार को उन्होंने ग्वालियर जाने से पूर्व अपने भोपाल स्थित शासकीय 74 बंगले की घर की छत पर तिरंगा लगाते हुए फहराया। उन्होंने इस अभियान पर कहा कि हमारा प्रिय राष्ट्र भारत अपने समृद्ध इतिहास, विविध संस्कृति और जीवंत परंपराओं के लिए जाना जाता है। तिरंगा झंडा, जिसे तिरंगा के नाम से भी जाना जाता है, हमारे राष्ट्र के सार का प्रतिनिधित्व करता है।