रूस और ईरान की संस्थाओं पर अमेरिका में 2024 में हुए राष्ट्रपति चुनावों को प्रभावित करने का आरोप लगा है। इसे लेकर यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेजरी ने ईरान और रूस की संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया है। इन संस्थाओं पर चुनावों के दौरान गलत जानकारी फैलाने के लिए एआई का उपयोग करने का आरोप है।