गोटेगांव के ग्राम कामती इमलिया में महज 30 रुपये खर्च हो जाने पर माता-पिता की डांट के डर से दो नाबालिग बहनें घर छोड़कर लापता हो गईं। बच्चियों के अचानक गायब होने से गांव में हड़कंप मच गया। दर असल एक परिवार की दो छोटी बच्चियों ने घर से 30 रुपये लेकर कुरकुरे और बिस्किट खरीदकर खा लिए थे। पैसे खर्च होने के बाद उन्हें अहसास हुआ कि माता-पिता उन्हें डांटेंगे। इसी डर के कारण दोनों बहनें घर से निकल गईं और गांव के पास ही घनी झाड़ियों में जाकर छिप गईं। परिजनों ने घबराकर पुलिस को सूचना दी। गोटेगांव पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन टीम गठित की और आसपास के इलाकों में घंटों तलाश की। पुलिस दोनों बच्चियां झाड़ियों में सुरक्षित मिल गईं।