बाराबंकी में असैनी मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने सिविल लाइन निवासी अधिवक्ता सुयेब उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। बॉबी लखनऊ से बाराबंकी की ओर अपनी बलेनो कार से आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार असैनी मोड़ ब्रिज के ऊपर पहुंची, पहले से घात लगाए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।पुलिस ने हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर दी है। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।