शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली शिवपुरी नगर पालिका परिषद में आज बड़ा तमाशा खड़ा हो गया l जब नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के भ्रष्टाचार से नाराज चल रहे भाजपा के 12 कांग्रेस के 4 और 2 निर्दलीय पार्षदों ने कलेक्टर की अनुपस्थिति में एडीएम दिनेश चंद शुक्ला को अपनी इस्तीफे सौंप दिए l इस्तीफा देने से पहले पूरे पार्षद जुलूस के रूप में देशभक्ति के गानों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर आए थे l गायत्री शर्मा के नगर पालिका अध्यक्ष बनाए जाने से लेकर अब तक लगातार उनका विरोध हो रहा था और उन पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगे थे लेकिन ना तो स्थानीय स्तर पर और ना ही प्रदेश स्तर पर इन पार्षदों की बात को तबज्जो मिली l  गायत्री शर्मा पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की समर्थक मानी जाती हैं  इसीलिए केंद्रीय मंत्री के समर्थक भी पर्दे के पीछे से गायत्री शर्मा को सपोर्ट करते रहे अंततः आज बड़ा विस्फोट हो गया l अब गेंद कलेक्टर के पाले में है कि वह इस्तीफे स्वीकार करते हैं या नहीं l