MP - बुर्के में छिपाकर हिंदू लड़की को ले जाने प्रयास,गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
सीहोर के उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 12वीं का छात्र अपनी ही सहपाठी छात्रा को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने की साजिश में कई दिनों से लगा था। जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा ने क्लास टीचर से पेट दर्द का बहाना किया और छुट्टी लेकर बाहर निकल आई। बाहर आते ही उसने बैग में रखा बुर्का पहना और आरोपी छात्र से मिलने निकल पड़ी। जैसे ही छात्रा ने बुर्का पहनना शुरू किया, लोगों की निगाह उस पर पड़ गई। उन्होंने तुरंत ही हिंदू संगठनों को सूचना दी। संगठन के कार्यकर्ताओं ने छात्रा को नदी चौराहे पर रोक लिया और उसके परिजनों को खबर दी। बेटी को बुर्का पहने देख परिवार के घबरा गए , लेकिन समय रहते मिली सूचना ने उन्हें बड़ा हादसा होने से बचा लिया। मामला शुक्रवार का है। आरोपी छात्र मौके से भाग निकला, लेकिन उसकी काली करतूत ने सबको चौंका दिया। आरोपी उसी की कक्षा में पढ़ता है और लंबे समय से उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का दबाव डाल रहा था। इस बार उसने धर्म परिवर्तन कराने की नीयत से उसे बाहर बुलाया और बुर्का पहनने पर मजबूर किया।
आरोपी छात्र शुक्रवार को स्कूल आया ही नहीं। उसने पहले से योजना बनाकर नीची बाउंड्रीवाल के सहारे बुर्का छात्रा तक पहुंचाया था। छात्रा ने उसे बैग में छुपा लिया और मौका मिलते ही पहन लिया। यही चाल उसकी नीयत को उजागर करने के लिए काफी थी। आरोपी के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। नाबालिग उम्र में भी इतनी खतरनाक साजिश ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
समाज में यह चिंता का विषय है कि अगर स्कूल जैसे सुरक्षित समझे जाने वाले स्थानों पर ऐसी घटनाएं होने लगें तो बच्चों का भविष्य और संस्कार कैसे सुरक्षित रहेंगे। आरोपी से पूछताछ के बाद ही पूरा खुलासा होगा कि इसमें और कौन कौन शामिल हैं l


