सीहोर l दशहरे के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने शस्त्रों एवं वाहनों का पूजन किया और प्रदेश एवं देश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही नागरिकों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं।

     

      इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने और कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति की विशेष परंपरा है, जो आत्मरक्षा और वीरता के महत्व को दर्शाती है। हमें अपने कर्तव्यों के साथ समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।

 

      कार्यक्रम में विधायक श्री सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री सीताराम यादव, कलेक्टर श्री बालागुरू के., एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला, एएसपी श्रीमती सुनीता रावत, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा, श्री गौरव सन्नी महाजन, श्री सुदीप प्रजापति, श्री पंकज गुप्ता, श्री राजकुमार गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी शस्त्रों एवं अपने वाहनों की पूजा की तथा सभी को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए जिले एवं देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।