कैराना के शामली में पिता ने अपने चार बच्चों के साथ यमुना में कूदकर आत्महत्या कर ली है।दर असल पत्नी की बेवफाई से आहत सलमान ने अपने चार मासूम बच्चों के साथ यमुना नदी के पुराने पुल से कूदकर आत्महत्या की थी। घटना के दो दिन बाद रविवार को गोताखोरों की तलाश के दौरान कैराना से 12 किलोमीटर दूर सलमान व उसकी बेटी महक का शव मिल गया है। अन्य तीन बच्चों की तलाश चल रही है। गुरुवार को  सलमान व उसकी पत्नी खुशनुमा के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद बाद पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। पत्नी की बेवफाई से दुखी होकर शुक्रवार दोपहर सलमान अपने चार मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूद गया था। यमुना में कूदने से पहले सलमान ने तीन वीडियो बना कर अपनी बहन गुलिस्ता को भेजी थी। जिसमें उसने अपनी और बच्चों की मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया था l