सतना का ‘थप्पड़ कांड' को लेकर अब राजनीति शुरु हो गई है जहां एक ओर कांग्रेस ने पीड़ित कर्मचारी को लेकर थाने पहुंचकर सांसद गणेश सिंह पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी, वहीं अब भाजपा ने पलटवार करते हुए नगर निगम के कर्मचारियों पर ही सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष की हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है l 
भाजपा नेताओं का कहना है कि यह पूर्व नियोजित साजिश थी, जिसमें नगर निगम कर्मचारियों और कुछ अन्य व्यक्तियों की मिलीभगत की आशंका है l भाजपा ने इस मामले में हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है l भाजपा नेताओं ने देर रात कोलगवां थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर नगर निगम के संबंधित कर्मचारियों सहित सभी षड्यंत्रकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है l इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलगवां थाने में जमकर हंगामा भी किया l