इन सांसदों को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार

नई दिल्ली। संसद रत्न पुरस्कार उन सांसदों को दिए जाते हैं जो पारदर्शिता, जवाबदेही और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती देने के लिए संसद में सक्रिय रहते हैं। चार सांसदों को संसदीय लोकतंत्र में उत्कृष्ट और सतत योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन के अनुसार, ये चारों सांसद 16वीं और 17वीं लोकसभा में भी संसद में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में शामिल रहे हैं और अपनी मौजूदा कार्यकाल में भी लगातार सक्रिय हैं।
- भर्तृहरि महताब (भाजपा)
- सुप्रिया सुले (एनसीपी-एसपी)
- एन. के. प्रेमचंद्रन (आरएसपी)
- श्रीरंग अप्पा बारणे (शिवसेना)
अन्य संसद रत्न पुरस्कार विजेता सांसद
बाकी 13 सांसदों को भी उनके विशिष्ट संसदीय कार्यों के लिए चुना गया है। इनमें कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हैं। इन सांसदों ने संसद में प्रश्न पूछने, चर्चा में भाग लेने और विधेयकों पर सुझाव देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
स्मिता वाघ (भाजपा) | अरविंद सावंत (शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट) |
नरेश गणपत म्हास्के (शिवसेना) | वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस) |
मेधा कुलकर्णी (भाजपा) | प्रवीण पटेल (भाजपा) |
रवि किशन (भाजपा) | निशिकांत दुबे (भाजपा) |
बिद्युत बारन महतो (भाजपा) | पी. पी. चौधरी (भाजपा) |
मदन राठौर (भाजपा) | सी. एन. अन्नादुरै (डीएमके) |
दिलीप सैकिया (भाजपा) |