शिव कुमार चौबे ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भोपाल l सामान्य वर्ग कल्याण आयोग के पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार चौबे ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि आजादी को चिरस्थायी बनाये रखने और देश के नवनिर्माण में अपना सर्वस्व लगायें।
उन्होने कहा है कि सैकडों वर्ष की गुलामी और हजारों क्रांतिकारियों की कुर्बानी के बाद हमें यह आजादी मिली है। इस आजादी को हम चिरस्थायी रखें, यह हम सबका कर्तव्य होना चाहिए। हम संकल्प लें कि देश की एकता-अखंडता बनायें रखने और देश को शक्तिशाली, वैभवशाली हिंदुस्तान बनाने के महायज्ञ में अपनी सार्थक आहुति देंगे। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह देश हर स्तर पर विकास एवं कल्याण कर रहा है। विश्व के मानचित्र पर आज हिंदुस्तान एक सफल राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। आईए हम सब मिलकर देश के नवनिर्माण में अपना सर्वस्व लगाएं। सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।