शहडोल। माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर कंचनपुर से छात्राओं के लापता होने का सिलसिला जारी है, 28 दिसंबर को कक्षा 12वीं की एक छात्रा लापता हुई थी जिसका कोई सुराग अभी तक नहीं लगा है और अब 8 जनवरी को इसी स्कूल परिसर से दसवीं की छात्रा भी लापता हो गई है l गुरुवार को स्कूल की छुट्टियां समाप्त होने के बाद परिजन दसवीं की छात्रा को स्कूल छोड़ने आए थे परिजनों को बाहर छोड़ने का कह कर बाहर निकली दसवीं की छात्रा फिर वापस नहीं लौटी l प्राचार्य ने सोहागपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है l पुलिस दोनों छात्राओं का सुराग लगाने में जुटी है, साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है l अब देखना यह है की दोनों ही छात्राएं कैसे गायब हुई हैं..? अभी कहां है..? इस पर सब की नजर लगी हुई है l