सीधी जिले के रामपुर नैकिन नगर परिषद में विकास कार्यों के नाम पर बड़े भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद अतुल गुप्ता सहित अन्य पार्षदों की शिकायत पर हुई आधिकारिक जांच में कई गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि हुई है।
जांच रिपोर्ट के मुताबिक घटिया सड़क निर्माण, मंगल भवनों में मिट्टी भराई, राजस्व वसूली में लापरवाही, सरकारी जमीन पर कब्जा और कर्मचारियों के EPF-GPF में हेराफेरी जैसे आरोप सही पाए गए हैं।