उमरिया । एसडीएम पाली अंबिकेश प्रताप सिंह ने सेवा सहकारी मर्यादित समिति पाली का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होेने खाद की उपलब्धता और वितरण की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि समिति में 27 बोरी यूरिया और 82 बोरी एनपीके उपलब्ध है। अनुपलब्धता संबंधित कोई समस्या नही पाई गई।निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि किसानों को खाद प्राप्त करने में कोई भी समस्या न हो। क्र0178 जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक 17 सितंबर को उमरिया 15 सितंबर । जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक के संयोजकत्व में 17 सितंबर सायं 4 बजे से कलेक्ट्रेट कार्यालय सभागार कक्ष उमरिया में जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई है । बैठक में सर्व संबंधितों से उपस्थिति की अपेक्षा की गई है ।