घंटा विवाद में गंभीर चूक करने वाले एसडीएम साहब हुए निलंबित
देवास l इंदौर की दूषित पेयजल त्रासदी में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के एक विवादास्पद बयान और कांग्रेस के आरोपों का एक सरकारी आदेश में कथित रूप से जिक्र करने की गंभीर चूक पर एक अनुविभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को रविवार को निलंबित कर दिया गया। उनके साथ सहायक ग्रेड-3 (रीडर) अमित चौहान को भी पद से हटा दिया गया है। दर असल एसडीएम आनंद मालवीय ने अपने एक आदेश में मंत्री विजयवर्गीय के बयान का उल्लेख किया था, जिसे मंत्री ने “अमानवीय” और “निरंकुशता की निशानी” बताया। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि लोक सेवकों का जनता और जनप्रतिनिधियों के प्रति ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।



