भोपाल। भारतीय परंपरा एवं संस्कृति के साथ आधुनिक स्किल्स को प्रोत्साहित करने के प्रयास के तहत मिसरोद स्थित स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी कैंपस में दिपावली के उपलक्ष्य में विशेष स्किल आधारित एग्जीबिशन एवं फेयर – ‘दिवाली स्किल्स वाली’ का शुभारंभ किया जाएगा। इस दो दिवसीय आयोजन का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय विधायक हुजूर विधानसभा श्री रामेश्वर शर्मा करेंगे। इस दो दिवसीय आयोजन का उद्देश्य छात्रों, नवोदित उद्यमियों और स्थानीय युवाओं को विविध व्यावसायिक एवं रचनात्मक कौशलों से परिचित कराना है। 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण - 

• लाइव डेमो – स्किल्स वर्कशॉप : इस दौरान जरी जरदोजी, ब्लॉक प्रिंट , पैच वर्क, मैकरेम, वीविंग, पोट्रेट मेकिंग, टैटू मेकिंग, दिया डेकोरेशन, रेजिन आर्ट इत्यादि पर लाइव वर्कशॉप्स में अनुभवी प्रशिक्षक कला की बारीकियों से युवाओं को अवगत कराएंगे।

• उद्यमिता स्टॉल एवं प्रदर्शनी: ज्वैलरी, गार्मेंट, होम डेकोर, फर्निशिंग, बेकरी प्रोडक्ट्स, गेम्स, आर्ट एवं क्राफ्ट इत्यादि पर विभिन्न स्वदेशी उत्पादों को स्टॉल्स पर एग्जीबिट किए जा सकता है। 

• कलात्मक प्रदर्शन एवं मनोरंजन: ओपन माइक, फैशन शो, लकी ड्रॉ, क्विज, फन गेम्स एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी, जो कार्यक्रम को और जीवंत बनाएँगी।

प्रतियोगिताएँ एवं सम्मान समारोह: “रील इंफ्लूएंसर कॉन्टेस्ट, फोटोग्राफी कॉन्टेस्ट, दिवाली कार्ड कॉन्टेस्ट, रंगोली कॉन्टेस्ट, दिया डेकोरेशन कॉन्टेस्ट, पोस्टर मेकिंग एवं पेंटिंग कॉन्टेस्ट, मेहंदी कॉन्टेस्ट, ऑरिगेमी (क्यूइलिंग एवं पेपर क्राफ्ट कॉन्टेस्ट) आदि विषयों में प्रतियोगिताएँ होंगी एवं विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।

इस अवसर पर स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि इस आयोजन का मकसद सिर्फ़ दिवाली के उत्सव को रंगीन बनाना नहीं है, बल्कि यह युवाओं को रचनात्मकता के साथ व्यावसायिक कौशल सीखने के लिए प्रेरित करना है। 

कुलगुरू डॉ. विजय सिंह और कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि “दिवाली स्किल्स वाली” के माध्यम से युवाओं को कौशल के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें व्यवसायिक पहलूओं का अनुभव प्रदान करना है। 

कार्यक्रम में छात्रों और स्थानीय समुदाय सभी को आमंत्रित किया गया है। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स पर उपलब्ध है।