MP - पूर्व गृहमंत्री की बेटी की सड़क हादसे में मौत
इंदौर l तेजाजी नगर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन की मौत हो गई। जहां तेज रफ्तार कार सीधे एक ट्रक में जा घुसी। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई l जानकारी के अनुसार प्रेरणा बच्चन अपने दोस्तों के साथ लौट रही थीं। हादसे में दो युवक प्रखर और मनसंधू सहित युवती प्रेरणा बच्चन की भी मौत हो गई। वहीं एक युवती अनुष्का गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



