श्रीमती संजना कंसाना ने प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की
भोपाल l मध्य प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग मंत्री ऐदल सिंह कंसाना की धर्मपत्नी श्री मति संजना कंषाना द्वारा आज श्यामला हिल्स स्थित बी-3 निवास पर सप्तमी के अवसर पर विधि-विधान से हवन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में परिवारजनों सहित निकटस्थ जनों ने भाग लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं किसान कल्याण की कामना की।


