भोपाल मध्य से विधायक रहे सुरेंद्रनाथ सिंह (मम्मा) का निधन

भोपाल l भाजपा नेता और पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह मम्मा का आज सुबह चार बजे निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी हाल ही में हार्ट सर्जरी भी हुई थी, पर उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। सुरेन्द्र नाथ सिंह मम्मा भोपाल की मध्य विधानसभा सीट से विधायक रहे थे। इसके अलावा वह भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) के अध्यक्ष और भोपाल भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके थे। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।