इंदौर। देशभर में चर्चित रहे राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने 700 से भी ज्यादा पेज की चार्टशीट कोर्ट में पेश की है l राजा रघुवंशी का भाई विपिन रघुवंशी सोमवार को शिलांग जाएगा और उस चार्जशीट की कॉपी, कोर्ट से वकील के माध्यम से लेगा l विपिन का कहना है कि वह चार्जशीट की कापी लेकर उसका अध्ययन करेगा और उनके वकील के साथ बैठेगा कोशिश यही रहेगी की दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले l कोई भी किसी भी हालत में बचने ना पाए l दूसरी तरफ सोनम रघुवंशी निरंतर परिजनों के संपर्क में है l सप्ताह में एक दिन वह परिवार के लोगों से दूरभाष पर बात करती है l पुलिस के चालान पेश करने के बाद अब गेंद कोर्ट के पाले में है l