भोपाल l पिछले कुछ दिनों से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की निरंतर बैठके जारी हैं और मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच हुई बंद कमरा बैठक की भी चर्चाएं हैं l अटकले यही लगाई जा रही है कि शीघ्र मंत्रिमंडल में फेरबदल होने जा रहा है l कुछ मंत्रियों का हटना भी तय हैं ,कुछ नए चेहरे भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाएंगे l इसको लेकर लगभग तैयारी हो चुकी है l दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी भी लगभग तैयार है घोषणा की औपचारिकता शेष है, उधर निगम मंडलों की सूची भी घोषणा के इंतजार में है l अब देखना यह है कि पहले मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा या निगम मंडलों में नियुक्ति या फिर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा l कुछ खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों को भी हटाने की तैयारी है। कुछ ऐसे मंत्री हैं जो इन दो सालों में भी जनता के बीच घुल मिल नहीं पाए हैं l वह जनता और कार्यकर्ताओं से दूरी बनाए रखते हैं ,ना तो प्रभार के जिलों में उनकी वैसी उपस्थिति है और ना ही वे मंत्रालय में बैठते हैं l