विदिशा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत रबी विपणन वर्ष 2026-27 में जारी गेहूं उपार्जन कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा  केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज विदिशा कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार में आयोजित बैठक में की गई है। उक्त समीक्षात्मक बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संसदीय क्षेत्र के विभिन्न जिलों के विधायककलेक्टरखाद्य विभाग के अधिकारी तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

 

बैठक के दौरान गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओंतौल व्यवस्थापरिवहनभुगतान प्रक्रियाबारदानों की उपलब्धता तथा भंडारण संबंधी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न जिलों के कलेक्टरों ने अपने-अपने क्षेत्रों में उपार्जन कार्यों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया तथा व्यवस्थाओं को और अधिक सुगम बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।

वीडियो कांफ्रेंस में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उपार्जन कार्य के दौरान सामने आ रही व्यावहारिक समस्याओं और चुनौतियों को भी साझा किया। कई स्थानों पर बारदानों की उपलब्धतापरिवहन व्यवस्थास्लॉट बुकिंग तथा किसानों की बढ़ती आवक को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

  केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने बारदानो की उपलब्धता व स्लाट बुकिंग की समस्यायों के समाधान हेतु खाघ मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत से चर्चा कर शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा उपार्जन प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता और सुचारु व्यवस्था के साथ संचालित की जाए।

समीक्षा बैठक के दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने सभी को आवश्यक समन्वय बनाकर किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन केन्द्रों पर पेयजलछायाबैठने की व्यवस्था तथा समय पर भुगतान जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि किसानों को बेहतर सुविधा मिल सके।

                उन्होंने बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि गेहूं उपार्जन कार्य की सतत निगरानी की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासनिक अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि शासन के निर्देशानुसार सभी व्यवस्थाएं प्रभावी ढंग से संचालित की जा रही हैं और किसानों को सुगम एवं पारदर्शी उपार्जन प्रक्रिया उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

                उपरोक्त समीक्षा बैठक में विदिशा प्रभारी कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर समेत संसदीय क्षेत्र के अन्य  जिलों के कलेक्टर,अपर कलेक्टर ने अपने अपने जिले में गेहूं उपार्जन की अघतन जानकारियां साझा की गई है। वहीं बुनियादी सुविधाओं की पूर्ति को रेखांकित करते हुए  वारदानों व स्लाट बुकिंग की समास्याओं की जानकारी दी गई है।

विदिशा कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार में आयोजित इस बैठक में सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह राजपूतशमशाबाद विधायक श्री सूर्य प्रकाश मीणाविदिशा विधायक श्री मुकेश टंडनबासौदा विधायक श्री हरिसिंह रघुवंशीखादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री राकेश जादौनविदिशा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्माश्री तोरण सिंह दांगी समेत अन्य जनप्रतिनिधि तथा पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी प्रभारी कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोरजिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोड़िया समेत विभिन्न विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।