भिंड l मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान सपत्नीक साधना सिंह के साथ अपने अंगरक्षक रहे जयद्रथ सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुँचे।

-स्व.जयद्रथ सिंह के निवास पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित कर परिवार जनों से मिलकर बंधाया ढांढस।

-परिवार से मिलते ही भावुक हुए पूर्व मुख्यमंत्री बोले परिवार के साथ जीवन भर खड़ा रहूंगा।

30 साल तक वह सदैव मेरे परिवार की तरह सहयोगी रहे। स्व.जयद्रथ सिंह का अचानक हार्ट अटेक आने से हुआ था निधन। चौहान ने कहा कि जब मैं सांसद बना तब से वह मेरे सहयोगी के तौर पर सुरक्षा में रहे। मैं परिवार के साथ जीवन भर साथ खड़ा रहूंगा।