जानिए कौन हैं,कैसे हैं, भाजपा एस टी मोर्चे के नए प्रदेश अध्यक्ष..
भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आज प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है जिसमें पंकज टेकाम को अनुसूचित जनजाति मोर्चे का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है l पंकज संघ के स्वयंसेवक रहे हैं, वे संघ के कई प्रकल्पों में निरंतर सक्रिय भी है जैसे ग्राम भारती, वनवासी कल्याण परिषद, एकल अभियान , स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर काम कर रहे हैं l टेकाम युवा मोर्चा के जिला महामंत्री भी रहे हैं और जिला डिंडोरी की कार्यकारिणी में वह जिला महामंत्री और जिला मंत्री के रूप में भी सफलतापूर्वक काम कर चुके हैं l वे 2017 से 2022 तक नगर पालिका अध्यक्ष भी रहे हैं l नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में बेहतरीन काम किए जाने के कारण उन्हें डिंडोरी विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा का टिकट भी पार्टी ने दिया था l वे अनुसूचित जनजाति मोर्चे में प्रदेश महामंत्री के रूप में भी कार्यरत रहे हैं और पूरे प्रदेश में वे सक्रिय रहे हैं जिसका फायदा उनको मिला है l रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से एमएससी एग्रीकल्चर करने वाले पंकज टेकाम एग्रीकल्चर स्टूडेंट यूनियन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं l उनकी माताजी और पिताजी शिक्षक हैं तथा पत्नी केनरा बैंक में कार्यरत हैं l पढ़े-लिखे परिवार से आने वाले पंकज टेकाम को आदिवासी मोर्चे की कमान दिए जाने पर आदिवासी समाज तथा भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश है l निश्चित ही पंकज टेकाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की उम्मीदों पर खड़ा उतरेंगे l



