सिंगरौली / मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग एवं सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके का जिले में आगमन दिनांक 12.11.2025 को होगा। जारी कार्यक्रम के तहत माननीया प्रभारी मंत्री दिनांक 11.11.2025 को रात्रि 8:55 बजे भोपाल स्टेसन से सिंगरौली के लिए प्रस्थान करेगी।एवं दिनांक 12.11.2025 को बरगवा आगमन एवं सूर्या भवन के लिए प्रस्थान करगी। 9‘30 बजे सूर्या भवन आगमन एवं प्रातः 11 बजे सूर्या भवन से सुपेला के लिए प्रस्थान करेगी। दोपहर 11:30 बजे ग्राम सुपेला आगमन एवं माननीय विधायक श्री विश्वामित्र पाठक जी के निज निवास पर शोक संवेदना हेतु भेट तथा दोपहर 12 बजे सिहावल से सिंगरौली सूर्या भवन के लिए प्रस्थान कर दोपहर 12:30 बजे सूर्या भवन आगमन होगा। तथा दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व, आदिम जाति,कृषि, महिला एवं बाल विकास, पर्यावरण एवं खनिज विभाग की समीक्षा बैठक सम्मिलित होगी। तत्पश्चात नगर निगम की भी समीक्षा बैठक में सिरकत करेगी। तत्पश्चात शायं 6 बजे सिंगरौली से मण्डला के लिए प्रस्थान करेगी।