भोपाल । मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। 
मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से संवाद कर उनकी जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया जा सका, उन्हें संबंधित विभागों को निराकरण के लिए भेजा गया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी कठिनाइयों को बारीकी से समझा और उन्हें जल्द से जल्द समाधान दिलाने का आश्वासन दिया।