कीटनाशक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित
विदिशा l विकासखण्ड लटेरी के आनंदपुर रोड स्थित मेसर्स अनन कृषि सेवा केन्द्र पर कीटनाशक औषधि विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की गई है।
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक एवं अनुज्ञापन अधिकारी श्री केएस खपेडिया ने बताया कि
कीटनाशी निरीक्षक लटेरी द्वारा दुकान से Carbendazim Mancozeb 63% WP (बैच नंबर XA621) का नमूना लिया गया था। नमूने का परीक्षण जबलपुर स्थित कीटनाशक परीक्षण प्रयोगशाला में कराया गया। जांच में पाया गया कि औषधि में निर्धारित अनुपात के स्थान पर 10.91% + 60.57% WP अनानक मौजूद था, जो मानकों के विपरीत है।इस आधार पर विक्रेता एवं निर्माता कंपनी के विरुद्ध कार्यालयीन आदेश के तहत विक्रय प्रतिबंध लगाया गया तथा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विक्रेता द्वारा प्रस्तुत जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर मेसर्स अनन कृषि सेवा केन्द्र का जारी कीटनाशक लाइसेंस क्रमांक 128, जारी दिनांक 11 सितम्बर 2015, कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियम 1971 के प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


