भोपाल l दिनांक 17 सितम्बर, 2025 को धार जिले के ग्राम भैंसोला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा स्थल पर मौजूद एक विकलांग व्यक्ति, हाथों के सहारे जमीन पर सरकते हुए पंडाल से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, रास्ता लंबा और कठिन था। कार्यक्रम स्थल पर ड्यूिटी में तैनात धामनोद थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण ठाकरे द्वारा उक्त विकलांग व्यक्ति की समस्या को देखते हुए मानवीय आधार पर तत्काल सहायता प्रदान कर अपनी गोद में उठाकर उसे वाहन तक पहुंचाया गया।

डीजीपी कैलाश मकवाणा ने उपरोक्तानुसार उत्कृष्ट संवेदनशीलता का परिचय देने पर उत्साहवर्धन हेतु निरीक्षक प्रवीण ठाकरे, थाना प्रभारी धामनोद जिला धार को रू. 5,000/-(पाँच हजार रूपये) नगद से  पुरस्कृत किया है।