नरसिंहपुर l तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र इन दिनों चर्चा में बना हुआ हैl  भाजपा तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए अपने सबसे मजबूत नेता सांसद उदय प्रताप सिंह को विधानसभा चुनाव का टिकट देकर विधायक संजय शर्मा के सामने खड़ा करने की तैयारी कर चुकी हैl राव उदय प्रताप सिंह पूर्व में संजय शर्मा को विधानसभा चुनाव में पराजित भी कर चुके हैं l तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र 2008 में अस्तित्व में आया इससे पहले यह बोहानी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता थाl  यदि बोहानी विधानसभा क्षेत्र के इतिहास पर नजर दौड़ाएं तो यहां से विनय शंकर दुबे कांग्रेस के टिकट पर दो बार चुनाव जीतने में सफल रहे हैं वही सुजान सिंह पटेल एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा की टिकट पर चुनाव जीत दर्ज कर चुके हैंl  वहीं दीवान चंद्रभान सिंह दो बार कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं, 2003 में भाजपा प्रत्याशी संजय शर्मा ने दीवान चंद्रभान सिंह को पराजित किया था, 2008 में वर्तमान सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भाजपा के प्रत्याशी संजय शर्मा को पराजित किया था, 2013 में भाजपा प्रत्याशी संजय शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र ढिमोले को पराजित किया थाl   2018 के चुनाव में भाजपा राव उदय प्रताप सिंह को यहां से टिकट देना चाहती थी और विधायक संजय शर्मा खुद भी यहां से चुनाव लड़ना चाहते थेl  जब उन्हें भाजपा से टिकट मिलते नहीं दिखी तो उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा और वह कांग्रेस की टिकट पर 2018 का चुनाव लड़े, सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने अंतिम समय में अपने कदम पीछे खींचे और विश्वनाथ प्रताप सिंह को टिकट दिलवायाl  कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा ने भाजपा के विश्वनाथ प्रताप सिंह को पराजित कर दियाl  एक बार फिर भाजपा सांसद राव उदय प्रताप सिंह को तेंदूखेड़ा से विधायक संजय शर्मा के खिलाफ टिकट देना चाहती हैl सूत्रों की माने तो सांसद राव उदय प्रताप सिंह का टिकट लगभग कंफर्म है, भाजपा का मानना है कि वर्तमान विधायक संजय शर्मा को नरसिंहपुर जिले में सिर्फ और सिर्फ राव उदय प्रताप सिंह ही टक्कर दे सकते हैंl यही वजह है कि सांसद की इच्छा के विपरीत भी यहां से उन्हें विधानसभा चुनाव में उतारा जा सकता है हालांकि अभी तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से  टिकट की घोषणा नहीं हुई है लेकिन कांग्रेस से संजय शर्मा का चुनाव लड़ना तय है वहीं सूत्रों की माने तो भाजपा भी इस बार सांसद उदय प्रताप सिंह को विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बना चुकी हैl  तेंदूखेड़ा विधानसभा चुनाव का परिदृश्य टिकट वितरण के बाद ही साफ हो पाएगा फिलहाल राव उदय प्रताप सिंह और संजय शर्मा के चुनावी मैदान में आमने-सामने होने की संभावना बनते नजर आ रही हैl