देश के 5 राज्यों में सोमवार को विधानसभा चुनावों के परिणाम सामने आ गए। तमिलनाडु में सभी को चौकाते हुए एक्टर विजय की तमिलगा वेट्री कड़गम पार्टी ने 108 सीटों पर जीत हासिल की। इस चुनाव में कई ऐसी चीज़ें देखने को मिलीं, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी और इनमें एक है टीवीके नेता श्रीनिवास सेतुपति की जीत का अंतर

श्रीनिवास सेतुपति ने तिरुपत्तूर सीट से चुनाव लड़ते हुए DMK के मंत्री के.आर. पेरियाकरुप्पन को हराया। पेरियाकरुप्पन 2006 से तिरुपत्तूर क्षेत्र से विधायक थे और लगातार 4 बार चुनाव जीते थे, लेकिन अपने पहले ही चुनाव में सेतुपति ने डीएमके के मंत्री के विजयी रथ पर ब्रेक लगा दिया। हालांकि इस जीत की सबसे खास बात रही जीत का अंतर। सेतुपति ने सिर्फ 1 वोट से पेरियाकरुप्पन के खिलाफ जीत हासिल की।