भोपाल l मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है l अब पीड़ित परिवार ने आरोपी सास गिरीबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत को चुनौती देने का फैसला लिया है l मृतका के पिता नवनिधि शर्मा ने कहा कि उनका परिवार जबलपुर हाईकोर्ट में बेल कैंसिलेशन की याचिका दायर करेगा l परिवार का आरोप है कि उन्हें शुरुआत से ही न्याय पाने में संघर्ष करना पड़ रहा है l साथ ही कहा कि सिस्टम प्रभावशाली लोगों के दबाव में काम कर रहा है l

परिवार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए हैं l  रिपोर्ट और मौके की परिस्थितियों में काफी अंतर दिखाई दे रहा है l इसी वजह से उन्होंने दूसरे पोस्टमार्टम यानी पीएम-2 की मांग की लेकिन उन्हें कोर्ट जाने के लिए कहा गया l ट्विशा की मां रेखा शर्मा ने आरोप लगाया कि केस को दबाने की कोशिश की जा रही है और उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर भी डर है l परिवार ने प्रधानमंत्री, महिला आयोग और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है l साथ ही जांच को दिल्ली या किसी अन्य स्वतंत्र एजेंसी को सौंपने और एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की अपील की है l