हथियारबंद बदमाशों ने मचाया तांडव, जमकर तोड़फोड़ और मारपीट भी की
जबलपुर l सालीवाड़ा स्थित रिलायबल पेट्रोल पंप में हथियारबंद बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया l सिगरेट पीने से मना करने पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक वारदात में बदल गया। बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर चाकुओं से हमला किया और पंप में तोड़फोड़ भी की। पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें बदमाश कर्मचारियों के साथ बेरहमी से मारपीट करते और पेट्रोल पंप में जमकर तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं।
इस हमले में पेट्रोल पंप के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के साथ-साथ पेट्रोल पंप में भी तोड़फोड़ की और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुट गई है।



