भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य लघु  वनोपज संघ द्वारा प्रति वर्ष अनुसार आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वन मेला इस वर्ष भी 17 दिसंबर से प्रारंभ हो गया है और यह निर्बाध रूप से 23 दिसंबर तक चलेगा l यहां बस्तर फूड नाम से लगाए गए स्टाल में महुआ पाउडर की शुगर फ्री चाय आकर्षण का केंद्र बनी हुई है l लोग स्टाल पर जा रहे हैं और उस चाय का आनंद ले रहे हैं साथ ही साथ महुआ पाउडर को खरीद कर भी ले जा रहे हैं l यहां शुगर फ्री महुआ पाउडर भी उपलब्ध है, स्टॉल की संचालक शेख रजिया और गुल्लेश्वरी ठाकुर ने बताया कि हमने महुआ को सुखाकर पाउडर बनाया हुआ है यह पाउडर शुगर फ्री भी है और इसका उपयोग करना भी बहुत आसान है l इस काउंटर पर महुआ पाउडर लेने वालों और चाय पीने वालों का तांता लगा हुआ है महुआ पाउडर की चाय बड़ी ही टेस्टी है आईए आप भी लीजिए इसका आनंद l