जोरदार झटके के साथ चलती ट्रेन दो हिस्सों में बट गई
छिंदवाड़ा से बैतूल जा रही पैसेंजर ट्रेन अचानक जोरदार झटका के साथ दो हिस्सों में बट गई ,तीन डब्बे इंजन और कोच से अलग हो गए गनीमत यह रही की डिब्बे पटरी से नहीं उतरे l जब जोरदार झटका लगा तो यात्रियों की सांसे थम गई थी l कुछ ही देर बाद मौके पर रेल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए और उन्होंने बताया कि कपलिंग टूटने से ऐसा हुआ था कुछ ही देर में कपलिंग को दुरुस्त कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया l अब इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर ट्रेन की कपलिंग टूटी क्यों..? यह एक मानवीय त्रुटि थी या फिर साजिश..



