राजगढ़ जिले में रबी 2025-26 की तैयारी हेतु जिले के किसान संगठन प्रतिनिधियों के साथ उर्वरक व फसल बीमा के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों की समस्या पर चर्चा की गई। बैठक में भोपाल से फसल बीमा कंपनी प्रतिनिधि श्री अरुण, श्री राकेश कौरी, अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान, उप संचालक कृषि श्री सचिन जैन, सहायक संचालक श्री प्रहलाद सिंह बरेला, श्री वी. के. नायता सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।