कृषि वर्ष में उमाशंकर भार्गव को मिली बड़ी जिम्मेदारी
भोपाल l मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री उमाशंकर भार्गव (2011 बैच) को संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, मध्यप्रदेश, भोपाल के पद पर नियुक्त किया गया है। वे कृषि वर्ष में अब प्रदेश के कृषि विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
पूर्व में वे राजभवन, भोपाल में अपर सचिव के पद पर कार्यरत थे। राज्य सरकार वर्ष 2026 को ‘कृषि वर्ष’ के रूप में मना रही है, ऐसे में कृषि विभाग की यह नियुक्ति अपने आप में महत्व रखती है।
पूर्व संचालक अजय गुप्ता को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, जबलपुर का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है।



