भारत के लिए गैस लेकर आया संयुक्त अरब अमीरात का जहाज
समंदर के बीचों-बीच एक जहाज भारत की तरफ बढ़ रहा था। इस जहाज के बारे में किसी को नहीं पता था क्योंकि इस जहाज ने अपना सिग्नल बंद कर रखा था। लेकिन जैसे ही यह जहाज भारत के पास पहुंचा तो इसने अपना सिग्नल ऑन कर दिया और उसके बाद जो खबर आई उसने तहलका मचा दिया। पीएम मोदी ने यूरोप जाने से पहले ढाई घंटे संयुक्त अरब अमीरात में एक हाई लेवल मीटिंग की थी। दरअसल एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान अमेरिका जंग के बाद पहली बार एक जहाज संयुक्त अरब अमीरात से लिक्विफाइड नेचुरल गैस भरकर भारत ले आया है। लेकिन उससे भी दिलचस्प बात यह है कि जब ये जहाज अबू धाबी के दास आइलैंड पर खड़ा था और गैस को लोड कर रहा था तब इस जहाज ने अपने सिग्नल्स को बंद कर रखा था ताकि किसी को ना पता चले कि यह जहाज़ यहां खड़ा है। गैस भर कर यह जहाज़ बिना सिग्नल ऑन किए भारत की तरफ निकल पड़ा और जब यह जहाज़ खतरे वाले इलाके से निकल कर भारत के नजदीक पहुंचा, तो इसने अपना सिग्नल ऑन कर लिया।


