पूर्व IPS अफसर बोलीं ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें अपने घर से बेदखल किया जा रहा हो
नई दिल्ली । पूर्व आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी ने 27.3 एकड़ में फैले दिल्ली जिमखाना क्लब को केंद्र सरकार की ओर से खाली करने के आदेश पर खुलकर अपनी नाराजगी जताई है। बेदी ने दो टूक कहा कि इस आदेश को सुनने के बाद उन्हें ऐसा लगा, जैसे उन्हें अपने घर से बेदखल किया जा रहा हो।
पूर्व आईपीएस अफसर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि ‘जब मैंने पहली बार बेदखली के आदेश के बारे में सुना तो मुझे ऐसा लगा जैसे मैंने अपना घर खो दिया हो। एक ऐसी जगह जहां मैं 14 साल की उम्र से खेलती हुई बड़ी हुई थी। उस समय मैं टेनिस के टूर्नामेंट खेलने अमृतसर से दिल्ली आया करती थी। उन्हीं दौरों की वजह से मुझे दिल्ली से प्यार हो गया। मैंने यह सपना देखा कि एक दिन मैं यहीं काम करूंगी और यहीं रहूंगी।‘
दर असल आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने हाल ही में दिल्ली जिमखाना क्लब को बेदखली नोटिस जारी किया था। मंत्रालय के अधीन आने वाले भूमि और विकास कार्यालय ने 1928 की मूल लीज डीड के क्लॉज 4 का हवाला देते हुए संवेदनशील सफदरजंग रोड क्षेत्र में रक्षा बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सुरक्षा की जरूरत बताई है। इस क्लब के पास 5 जून तक का समय है। हालांकि, यह मामला अभी कोर्ट में है


