मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा राष्ट्रीय शालेय व्हालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
नरसिंहपुर । स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में जिले के गाडरवारा स्थित पुराना कॉलेज के रूद्र मैदान में 69 वीं राष्ट्रीय शालेय व्हालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 13 नवंबर को सुबह 11 बजे होगा। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी और विशिष्ट अतिथि रूप में पूर्व विधायक श्री नरेश पाठक व श्रीमती साधना स्थापक, नपा अध्यक्ष गाडरवारा श्री शिवाकांत मिश्रा और श्री रामसनेही पाठक मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय व्हालीबॉल प्रतियोगिता में टीमों का आगमन हो चुका है। आयोजन समिति ने समस्त जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि 69 वीं राष्ट्रीय शालेय व्हालीबॉल प्रतियोगिता 19 आयु वर्ग के बालक/ बालिका का आयोजन 13 नवंबर से 17 नवंबर तक होगी। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 759 प्रतिभागी खिलाड़ी एवं 165 ऑफिसियल्स सहभागिता करेंगे। सफल आयोजन के लिए कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विभिन्न समितियों का गठन कर अधिकारी- कर्मचारियों को दायित्व सौंपे हैं।



