मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने उठाया राष्ट्रीय व्हालीबॉल प्रतियोगिता का लुफ्त
नरसिंहपुर । स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने शनिवार की रात्रि रूद्र मैदान पहुंचकर मप्र व छत्तीसगढ़ के बीच खेले गए मैच का लुफ्त उठाया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों, ऑफिशियल्स व दर्शकों से संवाद किया। खेलों के प्रति जागरूक होने तथा निरंतर शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। विदित है कि गाडरवारा के रूद्र मैदान में अंडर- 19 वर्षीय बालक/ बालिका आयु वर्ग में पांच दिवसीय 69 वीं राष्ट्रीय शालेय व्हालीबॉल प्रतियोगिता निरंतर जारी है।
प्रतियोगिता के चौथे दिन रविवार को बालक एवं बालिकाओं वर्गों की विभिन्न टीमों के मध्य प्री क्वाटर फाइनल मैच खेले गये। रविवार क़ो खेले गए प्री क्वाटर फाइनल मैचों में हिमाचल प्रदेश ने असम, केरल ने उत्तराखण्ड, पश्चिम बंगाल ने विद्या भारती, राजस्थान ने पंजाब, गुजरात ने दिल्ली, तमिलनाडु ने छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश ने जम्मू कश्मीर एवं सीबीएसई ने कर्नाटक क़ो हराकर क़्वाटर फाइनल में जगह बनाई। इसी प्रकार बालिका वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में तमिलनाडु ने तेलंगाना, गुजरात ने मणिपुर, हिमाचल प्रदेश ने दिल्ली, राजस्थान ने नवोदय विद्यालय समिति, कर्नाटक ने आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल ने उत्तर प्रदेश, सीबीएसई ने महाराष्ट्र एवं हरियाणा ने चंडीगढ़ क़ो नजदीकी मुकाबलो में हराकर क़्वाटर फाइनल में जगह बनाई। यह प्री क्वाटर फाइनल मैच देर रात्रि तक जारी थे।
इस अवसर पर राव अनुज प्रताप सिंह, नपा अध्यक्ष श्री शिवाकांत मिश्रा, एसडीएम श्रीमती कलावती ब्यारे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रतुल इंदुरख्या, सहायक संचालक सीमा डोंगरे, बीआरसी श्री संदीप स्थापक, श्री मधुसूदन पटेल सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी- कर्मचारियों, खिलाडियों, कोच, रेफरी, महिलाओं, युवा, छात्र- छात्राओं और नागरिकों ने इन मैचों का लुफ्त उठाया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के आयोजन में नेशनल कोच श्री वीर सिंह, श्री अजय जांगिड़, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इण्डिया से फील्ड आफिसर श्री अमित गौतम, श्री एसएस राजपूत, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री अनुज जैन, श्री मनीष कटारे, श्री मुकेश पटेल, श्री अजय सोनी, श्री यूनिस हुसैन, श्री फरहीन शेख, श्री आरिज खान, श्री आदित्य द्विवेदी, ज्योति धानक सहित समस्त ऑफिशियल्स एवं आयोजन समिति के तहत समन्वय समिति, आवास, भोजन, परिवहन, स्वागत, कंट्रोल रूम एवं कम्युनिकेशन समिति के सदस्यों का सहयोग मिल रहा है।



